महाराजगंज: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने भिटौली उपनगर की बड़ी नहर में लगाई छलांग, भिटौली पुलिस ने किया बचाव
महराजगंज के परास खाड निवासी अब्दुल रहमान ने ससुराल में पत्नी से विवाद के बाद भिटौली उपनगर की बड़ी नहर में छलांग लगा दी। नशे में धुत युवक को स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचा लिया। कांस्टेबल दिनेश कुशवाहा और विवेकानंद सिंह की मदद से उसे बाहर निकाला गया। बेहोशी की हालत में परतावल अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देख महराजगंज जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।