शुक्रवार को 3 बजे कलक्ट्रेट परिसर में शिक्षा मित्रों ने जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि सरकार शिक्षा मित्रो की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। हमारी सरकार से यह मांग है कि जल्द से जल्द शिक्षा मित्रो के मानदेय बढ़ोतरी के बारे में सोचे।