रफीगंज: रफीगंज में अग्नि सुरक्षा के लिए चलाया गया सघन जांच अभियान
प्रखंड अग्निशामालय रफीगंज द्वारा मंगलवार को अग्नि सुरक्षा को लेकर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान घनी आबादी वाले विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत विभाग के कर्मियों के साथ मिलकर अवैध विद्युत वायरिंग एवं ट्रांसफॉर्मरों पर ओवरलोड की जांच की गई। मंगलवार संध्या 7 बजे बताया गया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि संभावित अग्नि दुर्घटना रोका जा सके।