केशकाल: बिजली की समस्याओं को लेकर सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के ब्लॉक अध्यक्ष ने केशकाल विधायक को सौंपा ज्ञापन
सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के केशकाल अध्यक्ष शिव नेताम ने केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम को क्षेत्र में हो रही बिजली की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि लो वोल्टेज और बिजली की कटौती से किसानों की फसल खराब हो रही है। किसान परेशान है। किसानो की परेशानियों को देखते हुए जल्द से जल्द बिजली की समस्या को दूर करने निवेदन किया गया है।