केशकाल: स्टेडियम में CM ने सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया, 200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
केशकाल नगर के सुरडोंगर मैदान में सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत सामूहिक कन्या विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारीगण शामिल होकर दोपहर 2 बजे 200 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किये।जिसके बाद नवदंपति जोड़ो को उपहार सहित चेक के रूप में राशि प्रदान किया गया।