केशकाल: NH-30 ग्राम सिंगनपुर के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक चालक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, केशकाल पुलिस ने किया मर्ग कायम
NH-30 सिंघनपुर के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार बोलेरो वाहन क्रमांक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी,हादसे में बाइक सवार ग्राम मस्सुकोकोडा निवासी 16 वर्षीय राजूराम पिता दसरू राम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।रविवार को केशकाल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर जांच कर रही है।