केशकाल: बनियागांव में चाचा ने गुस्से में आकर 4 साल के भतीजे पर चलाई गोली, पेट में घुसा गोली, परिजनों ने केशकाल में कराया भर्ती
केशकाल थाना अंतर्गत ग्राम बनियागांव निवासी 30 वर्षीय बिसेश्वर नाग मामूली बात को लेकर आक्रोशित हो गया और अपने 4 वर्ष के भतीजे पर एयर गन से गोली दाग दी।वह गोली बच्चे के पेट मे जा लगी जिससे मासूम बेहोश हो गया।जिसे उपचार हेतु केशकाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।अस्पताल में ऑपरेशन कर बच्चे पेट मे फंसी हुई गोली को बाहर निकाला जाएगा।