केशकाल: लो वोल्टेज से बर्बाद हो रही फसलें, परेशान किसानों ने दिया अल्टीमेटम, 5 दिन बाद कांग्रेस के साथ करेंगे आंदोलन
केशकाल क्षेत्र में साल दर साल लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या बढ़ रही है।वोल्टेज की समस्या से किसान त्रस्त हो गए हैं।उनकी फसलें बर्बाद हो रहे है।बुधवार को जिला पं.सदस्य कपिल नाग के नेतृत्व में कांग्रेसी पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में किसानों ने केशकाल के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंप कर 5 दिनों का अल्टीमेटम दिया।समस्या का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन करेंगे।