जमुई: श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय वि0 खेल प्रतियोगिता का समापन, खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Jamui, Jamui | Oct 1, 2026 खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का समापन गुरुवार की शाम 4:00 बजे हो गया, जो 28 सितंबर से प्रारंभ हुई थी। इस प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न खेल मैदानों पर अंडर-14, 17 एवं 19 बालक तथा बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साह, खेल भावना और कौशल का परिचय दिया।