बिंदकी: बिंदकी कस्बे में बिंदकी दशहरा महोत्सव पुस्तिका का विमोचन, 18 अक्टूबर को गणेश वंदना व गंगा आरती से होगा शुभारंभ
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के श्री रामलीला मैदान के समीप श्री हनुमान मंदिर में मंगलवार को दिन में 1:30 बजे बिंदकी दशहरा महोत्सव पुस्तिका का विमोचन श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शिवम सिंह परिहार उर्फ प्रमोद सिंह सहित कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। दशहरा महोत्सव 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक 5 दिन चलेगा। 20 को रावण वध होगा।