पडरौना: डीएम कुशीनगर ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छता, दिव्यांगता और उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर मे डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति, दिव्यांगता समिति और उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सीडीओ गुंजन द्विवेदी सहित जिले के सभी बीडीओ और संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने स्वच्छता कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि गांवों में कूड़ा नहीं रहे।