ग्राम संगठन कराहल की बैठक में शामिल हुई सीइओ
लोक अधिकार केन्द्र का निरीक्षण भी किया
-------
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा आज आदिवासी विकासखण्ड मुख्यालय कराहल पर आयोजित एनआरएलएम अंतर्गत संचालित ग्राम स्तरीय संगठन कराहल की बैठक में भाग लिया गया। इस दौरान उन्होंने समूह की दीदीयों के साथ जमीन पर बैठकर चर्चा की गई।
जनपद पंचायत परिसर स्थित सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित उक्त बैठक के दौरान परियोजना अधिकारी श्री विक्रम जाट, एनआरएलएम से श्री गिर्राज मीणा, श्री अनिल सक्सैना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा बैठक के दौरान ग्राम स्तरीय संगठन कराहल की सदस्यों से चर्चा की गई तथा उनके द्वारा संचालित की जा रही आजीविका मूलक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई, उन्होंने संगठन पदाधिकारियों से चर्चा के दौरान कहा कि संगठन के अंतर्गत संचालित सभी स्वसहायता समूूहों से जुडी दीदीयों को लखपति क्लब में शामिल करने हेतु विभिन्न प्रकार की आजीविकामूलक गतिविधियों से जोडने के लिए मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जायें। संगठन की सचिव श्रीमती कलिया बाई ने इस दौरान संगठन द्वारा किये जाने वाले कार्यो के बारे में अवगत कराया।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा इस अवसर पर जेण्डर कार्यक्रम अंतर्गत संचालित लोक अधिकार केन्द्र का निरीक्षण किया तथा लोक अधिकार केन्द्र द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। उल्लेखनीय है कि जिले में उक्त प्रोग्राम के तहत तीनों विकासखण्ड मुख्यालयों पर लोक अधिकार केन्द्र संचालित है। इस दौरान उन्होंने आजीविका भवन में संचालित शक्ति सीएलएफ संगठन का निरीक्षण भी किया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
19 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026