सीईओ जिला पंचायत द्वारा विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण
खिरखिरी के पुराने पंचायत भवन में पुस्तकालय स्थापित करने के निर्देश
-----
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा आज आदिवासी विकासखण्ड कराहल की ग्राम पंचायत खिरखिरी, चकरामपुरा, कराहल, गोरस, बाढ का निरीक्षण करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं एवं ग्रामीण विकास की योजनाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्री विक्रम जाट, डीपीएम आरजीएसए श्री उदय सिंह धाकड सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी तथा पंचायतों में सचिव, जीआरएस आदि उपस्थित रहें।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद ने ग्राम पंचायत खिरखिरी में नाडेप खाद इकाई का निरीक्षण कर पंचायत सचिव को गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण कर वैज्ञानिक पद्धति से जैविक खाद तैयार करने के निर्देश दिए। नल-जल योजना के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल की आपूर्ति नियमित रूप से हो रही है। इस दौरान उन्होंने नवीन पंचायत भवन का अवलोकन कर भवन की रंगाई-पुताई तथा परिसर में वृक्षारोपण करने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने पुराने पंचायत भवन में ग्रामीणों के लिए पुस्तकालय की स्थापना करने के निर्देश दिये। इस दौरान तालाब का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिये कि मत्स्य पालन के साथ अन्य आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देकर पंचायत की आय बढाई जायें, तालाब का सौन्द्रर्यकरण करने, पौधरोपण करने तथा शांतिधाम मार्ग से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दियें।
ग्राम पंचायत चकरामपुरा में निर्माणाधीन पंचायत भवन का कार्य 15 अगस्त से पूर्व पूर्ण करने निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया। गौशाला के निरीक्षण के दौरान गौवंश की समुचित देखभाल, साफ-सफाई एवं परिसर का सौंदर्यीकरण कराने के साथ-साथ महिलाओं की आजीविका बढ़ाने हेतु चारा उत्पादन जैसी व्यावसायिक गतिविधियाँ प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। बाढ पंचायत भवन बंद पाये जाने पर संबंधित पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण लिये जाने के निर्देश दिये।
ग्राम करियादेह में स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया गया, समूहों को कृषि, पशुपालन, आटा चक्की, वनोपज संग्रहण, डीजे एवं टेंट व्यवसाय सहित अन्य आयवर्धक गतिविधियों का विस्तार करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। अनुसूचित जनजाति विभाग की वित्त पोषित योजना के अंतर्गत मिल्क कलेक्शन सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता एवं पेंटिंग कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
कराहल पंचायत के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए ब्लॉक कोर्डिनेटर एसबीएम एवं सचिव श्री धर्म सिंह के विरूद्ध एक दिवस अवेतनिक करने के निर्देश दिए गए।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
7 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 3, 2026