नौगांव: महाकौशल एक्सप्रेस से उतरते ही बदमाशों का हमला, मोबाइल लूटने की कोशिश में घायल राहुल सोनी की मौत, एंबुलेंस नहीं मिलने पर
नौगांव। महाकौशल एक्सप्रेस से हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहे बदमाशों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए नौगांव निवासी राहुल सोनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, राहुल सोनी, पिता स्वर्गीय रामकिशोर सोनी, निवासी स्टेट बैंक के पास वार्ड नंबर-6 नौगांव, पर बदमाशों ने हमला किया था। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई।