जलेसर: अवागढ़ क्षेत्र में चलती रोडवेज बस पर पथराव, पीछे का शीशा टूटा, आगरा से एटा आ रही अनुबंधित बस को बनाया निशाना
Jalesar, Etah | Sep 13, 2026 एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र में आगरा से एटा आ रही एटा डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर मारकर हमला करने का मामला सामने आया है। चलती बस पर पत्थर लगने से बस का पीछे का शीशा टूट गया। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार एटा डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस UP82 AT 6410 आगरा से यात्रियों को लेकर एटा की ओर आ रही थी