बड़ौत: टीकरी CHC से रैफर मरीज की एंबुलेंस के इंतजार में मौत, मामले में DM से शिकायत कर जांच व पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग
Baraut, Bagpat | Jun 29, 2025 टीकरी कस्बा निवासी मोंटी राठी की तबियत खराब होने पर परिजन ने उसे टीकरी सीएचसी में भर्ती कराया था। बताया कि टीकरी सीएचसी से मेरठ मेडिकल के लिए रैफर कर दिया गया था। मोंटी के पड़ोसी शिवकुमार राठी ने 108 एंबुलेंस के लिए कॉल की तो उसे एंबुलेंस चालक ने मेरठ जाने से मना कर दिया था। सीएमओ बागपत से फोन पर बात कर बिनौली सीएचसी से एंबुलेंस भेजी गई।