डौण्डी: पेट्रोल पंप के पीछे जुए के फड़ पर पुलिस की रेड, शहर के कुछ प्रतिष्ठित लोगों समेत 6 जुआरी गिरफ्तार
Dondi, Balod | Jun 14, 2026 बालोद जिले में जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र स्थित माहला पेट्रोल पंप के पीछे एक खेत में चल रहे जुए के फड़ में दल्लीराजहरा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान शहर के कुछ प्रतिष्ठित लोगों समेत कुल 6 जुआरिओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और फड़ से कुल 1 लाख 10 हजार रुपये नगद और ताश जब्त।