कुरई: बारिश से उफना नाला, जोगीवाड़ा-ग्वारी मार्ग घंटों रहा बंद
Kurai, Seoni | Jul 7, 2026 सिवनी के कुरई थाना क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते जोगीवाड़ा और ग्वारी के बीच स्थित नाला उफान पर आ गया। मंगलवार को तेज बहाव के कारण मार्ग घंटों तक अवरुद्ध रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी का स्तर कम होने के बाद आवागमन दोबारा शुरू हो सका।