बांका: बांका में कुर्की महाअभियान, सात मामलों में कार्रवाई, एक आरोपी ने किया सरेंडर
Banka, Banka | Jun 1, 2026 पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में सोमवार की सुबह 7 बजे कुर्की महा अभियान चलाया गया। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के आदेश के आलोक में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 7 कुर्की का निष्पादन किया गया।अभियान के तहत मजलिसपुर निवासी दीपक कुमार , विषहरी गांव के अनूप लाल यादव के दो मामलों में कुर्की, बांका बाजार की उमा देवी एवं शंकर शाह सहित अन्य है।