महमूदाबाद: तिलक समारोह में शामिल होने गए व्यक्ति की बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ, शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी
थाना सदरपुर क्षेत्र के ग्राम धुरिहा में बाइक चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। रामकिशोर 25 मार्च 2026 को एक तिलक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, इसी दौरान अज्ञात चोर उनकी एचएफ डीलक्स (UP 34 BA 3315) बाइक लेकर फरार हो गए। कार्यक्रम के बाद बाइक न मिलने पर उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने सदरपुर थाने में शिकायत दर्ज की है