पोटका प्रखंड अंतर्गत गंगाडीह पंचायत में लंबे समय से लंबित मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। केंदमुंडी चौक से विरसिंहडीह तक सड़क निर्माण कार्य का आज मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास विधायक संजीब सरदार ने किया। यह बहुउद्देशीय मांग पिछले कई वर्षों से ग्रामीणों द्वारा उठाई जा रही थी।