चरखारी: बुन्देलखण्ड डिफेंस अकादमी चरखारी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नाबार्ड ने आयोजित की जागरूकता गोष्ठी
बुन्देलखण्ड डिफेंस अकादमी में नाबार्ड के तत्वाधान में शनिवार 11 बजे आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ से आए नाबार्ड के डीजीएम एन.एल.साहू ने महिआओं एवं पुरूषों मे समानता की सोच बदलने का आवाहन किया। वैसे तो अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को होता है लेकिन नाबार्ड के जगह जगह हो रहे कार्यक्रमों की श्रंखला में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ।