चरखारी: ग्राम बल्लाएं के पास थाना खरेला पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के आरोपी 1 नफर वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना खरेला पुलिस ने मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत गिरफ्तारी वारण्ट के अनुपालन में हत्या का प्रयास करने वाले 1 नफर वारण्टी अभियुक्त प्रदीप पुत्र उदयभान लोधी उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बल्लाएं थाना खरेला जनपद महोबा को शुक्रवार समय 5 बजे ग्राम बल्लाएं के पास से गिरफ्तार किया है। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया है।