कुशेश्वरस्थान में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत प्रशिक्षण के दूसरे बैच का मंगलवार को समापन हुआ। उच्च विद्यालय सतीघाट में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासन ने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अब किसी भी प्रकार की त्रुटि स्वीकार नहीं की जाएगी।