मीरगंज शाही क्षेत्र के अंतर्गत धनेटा शीशगढ़ रोड पर बीती रात 12:00 बजे एक रोडवेज बस और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई इस हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बस में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री चोटिल हो गए घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया