इटावा: इकदिल थाना क्षेत्र में रेलवे पुल की दीवार से टकराया ट्रक, चालक की केबिन में दबकर हुई मौत, शव निकाला गया
Etawah, Etawah | Nov 4, 2026 इकदिल थाना क्षेत्र भरथना-इटावा मार्ग पर सेंट जेवियर स्कूल के सामने डीएफसीसी रेलवे पुल पर बुधवार सुबह 6 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से ग्वालियर जा रहे पशु आहार से लदे ट्रक की पुल पर जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक भिण्ड अहेती निवासी अशोक भदौरिया की दर्दनाक मौत हो गयी।