Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
image
image

कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्रीमती सम्पतिया उइके का दौरा कार्यक्रम Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Sampatiya Uikey

31 views | Mandla, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

MORE NEWS

कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्रीमती सम्पतिया उइके का दौरा कार्यक्रम
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Sampatiya Uikey

कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्रीमती सम्पतिया उइके का दौरा कार्यक्रम Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Sampatiya Uikey

Mandla, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाली गई रैली
शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में हुआ रैली का समापन कार्यक्रम, देश की एकता और अखंडता का लिया संकल्प

 देश के विभाजन के दौरान हुई त्रासदी को स्मरण करने के लिए बुधवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मंडला में विशाल रैली का आयोजन किया गया। नगर के रानी अवंती बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से विशाल रैली निकाली गई। रैली का समापन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला के प्रांगण में हुआ।
 रैली के समापन कार्यक्रम की शुरुआत शहीद उदयचंद जैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण से की गई। इसके बाद भारत के विभाजन के दौरान हिंसा और विस्थापन में जिन लाखों लोगों ने अपने प्राण गवाएं, उन्हें 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
 इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने कहा कि विभाजन हमेशा कष्टदायी होता है, चाहे वह परिवार का हो या देश का। 1947 में देश के विभाजन की विभीषिका में लाखों लोगों ने अपने घर-परिवार और प्राणों की आहुति दी। आज का दिन निश्चित तौर पर हमें उन शहीदों को याद करने और देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता को बनाए रखने का संकल्प लेने का अवसर देता है।
 कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक श्री अखिलेश उपाध्याय ने विद्यार्थियों के समक्ष विभाजन विभीषिका दिवस के ऐतिहासिक पक्ष को विस्तार से रखा। उन्होंने बताया कि किस प्रकार विभाजन के समय देश को अभूतपूर्व हिंसा, पलायन और मानवीय त्रासदी का सामना करना पड़ा था।
 इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मंडला श्री रंजीत गुप्ता, परियोजना अधिकारी बाल विकास मंडला श्री अनूप नामदेव, सीएमओ नगरपालिका श्री गजानन नाफड़े, सहित उत्कृष्ट विद्यालय एवं रानी अवंती बाई विद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने देश की संप्रभुता और एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Department of School Education, Madhya Pradesh

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाली गई रैली शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में हुआ रैली का समापन कार्यक्रम, देश की एकता और अखंडता का लिया संकल्प देश के विभाजन के दौरान हुई त्रासदी को स्मरण करने के लिए बुधवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मंडला में विशाल रैली का आयोजन किया गया। नगर के रानी अवंती बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से विशाल रैली निकाली गई। रैली का समापन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला के प्रांगण में हुआ। रैली के समापन कार्यक्रम की शुरुआत शहीद उदयचंद जैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण से की गई। इसके बाद भारत के विभाजन के दौरान हिंसा और विस्थापन में जिन लाखों लोगों ने अपने प्राण गवाएं, उन्हें 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने कहा कि विभाजन हमेशा कष्टदायी होता है, चाहे वह परिवार का हो या देश का। 1947 में देश के विभाजन की विभीषिका में लाखों लोगों ने अपने घर-परिवार और प्राणों की आहुति दी। आज का दिन निश्चित तौर पर हमें उन शहीदों को याद करने और देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता को बनाए रखने का संकल्प लेने का अवसर देता है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक श्री अखिलेश उपाध्याय ने विद्यार्थियों के समक्ष विभाजन विभीषिका दिवस के ऐतिहासिक पक्ष को विस्तार से रखा। उन्होंने बताया कि किस प्रकार विभाजन के समय देश को अभूतपूर्व हिंसा, पलायन और मानवीय त्रासदी का सामना करना पड़ा था। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मंडला श्री रंजीत गुप्ता, परियोजना अधिकारी बाल विकास मंडला श्री अनूप नामदेव, सीएमओ नगरपालिका श्री गजानन नाफड़े, सहित उत्कृष्ट विद्यालय एवं रानी अवंती बाई विद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने देश की संप्रभुता और एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of School Education, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत वार्ड 2, 3 एवं 9 में जन संवाद आयोजित

 मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मण्डला द्वारा वार्ड क्रमांक 2, 3 एवं 9 में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनका त्वरित निराकरण करना तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना रहा।
 जन संवाद में नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कुशवाहा, वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद श्री अनिल दुबे, वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद श्री ब्रजेश जसवानी, वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद श्रीमती माया गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गजानन नफड़े, नोडल अधिकारी श्री प्रवीण ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
 कार्यक्रम में नागरिकों ने विभिन्न योजनाओं एवं नगरीय सेवाओं से संबंधित आवेदन और शिकायतें प्रस्तुत कीं। पेंशन संबंधी प्राप्त 4 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के 10 आवेदन, नल कनेक्शन के 24 आवेदन तथा स्ट्रीट लाइट से संबंधित 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर आवश्यक कार्यवाही की गई।
 इसी प्रकार राशन एवं पात्रता पर्ची से संबंधित 3 तथा समग्र आईडी से संबंधित 3 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनका निराकरण किया गया। जन संवाद के दौरान एक पात्र हितग्राही को ट्राईसाइकिल भी वितरित की गई।
 अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा प्राप्त सभी शिकायतों एवं आवेदनों को दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई। जिन प्रकरणों का तत्काल निराकरण संभव था, उनका मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
 नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जन संवाद में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
 नगर पालिका परिषद मण्डला द्वारा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में निरंतर जन संवाद आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान एवं त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
Jabalpur Commissioner 
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत वार्ड 2, 3 एवं 9 में जन संवाद आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मण्डला द्वारा वार्ड क्रमांक 2, 3 एवं 9 में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनका त्वरित निराकरण करना तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना रहा। जन संवाद में नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कुशवाहा, वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद श्री अनिल दुबे, वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद श्री ब्रजेश जसवानी, वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद श्रीमती माया गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गजानन नफड़े, नोडल अधिकारी श्री प्रवीण ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नागरिकों ने विभिन्न योजनाओं एवं नगरीय सेवाओं से संबंधित आवेदन और शिकायतें प्रस्तुत कीं। पेंशन संबंधी प्राप्त 4 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के 10 आवेदन, नल कनेक्शन के 24 आवेदन तथा स्ट्रीट लाइट से संबंधित 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर आवश्यक कार्यवाही की गई। इसी प्रकार राशन एवं पात्रता पर्ची से संबंधित 3 तथा समग्र आईडी से संबंधित 3 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनका निराकरण किया गया। जन संवाद के दौरान एक पात्र हितग्राही को ट्राईसाइकिल भी वितरित की गई। अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा प्राप्त सभी शिकायतों एवं आवेदनों को दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई। जिन प्रकरणों का तत्काल निराकरण संभव था, उनका मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जन संवाद में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। नगर पालिका परिषद मण्डला द्वारा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में निरंतर जन संवाद आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान एवं त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। Jabalpur Commissioner Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026