चूरू: चूरू जिला परिषद में विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का हुआ प्रशिक्षण
Churu, Churu | Jul 23, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर 12 बजे जिला परिषद सभागार में चूरू जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के 5-5 विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण के संदर्भ में प्रशिक्षण दिया गया।