चूरू: सदर थाना के सामने पुलिस ने की नाकाबंदी, 12 वाहनों के काटे चालान
Churu, Churu | Jul 22, 2025 चूरू के सदर थाना के सामने मंगलवार को सदर थाना पुलिस ने नाकाबन्दी कर वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस के द्वारा एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 12 वाहनों के चालान भी काटे। यह नाकाबन्दी शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक की गई। सदर थानाधिकारी बलवन्त सिंह ने रात 11 बजे करीब बताया कि एसपी जय यादव के निर्देश पर नाकाबन्दी की गई।