चूरू: चूरू रेलवे स्टेशन से आसलू के बीच आरपीएफ ने पत्थरबाजों के खिलाफ चलाया अभियान, अभी की समझाइश, फिर होगी सख्ती
Churu, Churu | Jul 22, 2025 चूरू के रेलवे सुरक्षा बल ने मंगलवार शाम को चूरू रेलवे स्टेशन से आसलू स्टेशन के बीच पत्थरबाजों के खिलाफ अभियान चलाया। रेलवे के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाये गए इस अभियान के तहत चलती ट्रेन पर पत्थर नहीं फेंके जाने के लिये लोगों को समझाइश की गई और रेलवे क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक भी किया गया।