जायल: जायल के नागौर रोड पर सड़क हादसे में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर
Jayal, Nagaur | Nov 15, 2024 नागौर जायल के नागौर रोड पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को निजी वाहन की सहायता से नागौर अस्पताल लाया गया । जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी अनुसार बाइक सवार युवक सुल्तान सिंह जायल से नागौर आ रहा था।