उदवंत नगर: गर्भवती महिलाओं के जांच को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदवंतनगर में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदवंतनगर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत निशुल्क चिकित्सा शिविर लगा।जिसमे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो से आई 90 गर्भवती महिलाओ को महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने इलाज किया। बीएचएम संजीव कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार गर्भवती महिलाओ के चेकप हेतु महीने मे दो बार निशुल्क केम्प लगाया जाता है।