उदवंत नगर: आरा बक्सर नेशनल हाइवे स्थित पुलिस चेक पोस्ट के समीप से भारी मात्रा में पुलिस ने अग्रेंजी शराब जब्त किया
लोकसभा चुनाव को ले बनाए गए, पुलिस चौकी के समीप से वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में अग्रेंजी शराब बरामद किया। पुलिस ने वाहन सहित शराब को जब्त कर ओपी थाने लाया एवम तलासी की गई तो कार्टून में रखे कुल 293.5 लीटर शराब बरामद किया गया। धंधेबाज की पहचान पवना थाना क्षेत्र के मनियछ गांव निवासी गोविंद राम के रूप में हुई।