उदवंत नगर: पुलिस पदाधिकारियों ने उदवंतनगर थाने में जनता दरबार का आयोजन कर भूमि सम्बंधित मामलों को सुना
उदवंतनगर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उदवंतनगर प्रखंड क्षेत्र से जमीन सम्बंधित कुल दो मामले आए कागजात के अभाव में अगली तिथि निर्धारित की गई। सरकार के निर्देशानुसार महीने में चार बार जनता दरबार का आयोजन थाने में किया जाता है। ताकि प्रखंड स्तर पर भूमि सम्बंधित मामलों को निष्पादन किया जा सके।