उदवंत नगर: गजराजगंज ओपी क्षेत्र से शराब की नशे में धुत तीन शराबियों को पकड़ा
गजराजगंज ओपी क्षेत्र से पुलिस ने तीन शराबी को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। गजराजगंज ओपी थाना अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि शराबियों की पहचान चितकुंडिया चकिया निवासी रोजाद्दीन अंसारी हरनाथकुंडी के दिलीप कुमार एवम तुलसी निवासी बीरेंद्र पासवान के रूप में हुई। सभी के विरुद्ध शराब मामले का उदवंतनगर थाने में सनहा का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।