उदवंत नगर: प्रखंड मुख्यालय उदवंतनगर से बीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को नीकाला
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर स्वीप के बैनर तले बीडीओ अरुण सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। प्रखंड मुख्यालय से मतदाता रैली को हरी झंडी दिखाकर बीडीओ ने रवाना किया।इस अवसर पर जीविका के बीपीएम अमरेन्द्र कुमार सिंह मौजूद थे। मतदाता जागरूकता रैली में ब्लाक के स्टाफ तथा जीविका दीदीयां शामिल रहीं। मतदाता जागरूकता से जुड़े नारे रैली में लगाए गए।