गोरखपुर: खपड़हवा चौराहा 5 दिन से अंधेरे में, जलने से ट्रांसफार्मर खराब, पानी-बिजली के संकट से जूझ रहे ग्रामीण
खपड़हवा चौराहा पिछले पांच दिनों से अंधेरे में डूबा हुआ है, जहां तेज आंधी में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से ग्रामीणों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। बिजली संकट का सबसे ज्यादा असर पीने के पानी पर पड़ा है। सबमर्सिबल पंप बंद होने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।