मेसकौर: लक्ष्मीपुर की लापता युवती ने वीडियो वायरल कर कहा मैं जिंदा हूं
मेसकौर प्रखंड के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर की गांव की एक लापता युवती पूजा ने एक वीडियो वायरल कर कहा कि मैं जिंदा हूं। किसी और की शव कों पुलिस ने समझ कर मेरे परिजनों को सौप दिया है।और मेरे परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया है। पूजा ने एक वीडियो वायरल कर कहा कि वह जिंदा है। और बिल्कुल स्वस्थ है, उसने अपने प्रेमी दिल्ली आर्य समाज में शादी कर ली है।