मेसकौर: बिसियाईत गांव से पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
Meskaur, Nawada | Jan 31, 2024 मेसकौर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिसियाईत गांव में छापेमारी कर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी बिसियाईत गांव के राजकुमार यादव बताया गया है। उक्त आरोपी के खिलाफ न्यायालय में पेशी हेतु वारंट जारी था। गिरफ्तार वारंटी को पुलिस ने बुधवार को व्यवहार न्यायालय नवादा भेज दिया है।