मेसकौर: बीजुबीगहा में जीपीडीपी़ कार्यक्रम के तहत किया गया ग्राम सभा का आयोजन
Meskaur, Nawada | Jan 24, 2024 बुधवार को मेसकौर प्रखंड अंतर्गत बीजुबीगहा स्थित पंचायत भवन में मुखिया सपना देवी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वार्डों के वार्ड सदस्य गण ने अपने-अपने क्षेत्र के लिए योजनाएं लिखित रूप में ग्राम कार्यालय को दिया। मुखिया सपना देवी के द्वारा सभी योजनाओं का वित्तीय वर्ष 2024_25 के लिए अनुमोदन किया गया।