मेसकौर: मेसकौर में मनाया गया धूमधाम से श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का महापर्व
Meskaur, Nawada | Jan 22, 2024 मेसाकौर प्रखंड के सभी 10 पंचायतो में सोमवार को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का महापर्व मनाया गया। इस अवसर पर मेसकौर बजरंग बली मंदिर से देवी स्थान तक शोभायात्रा निकाला गया। सबसे बेहतरीन शोभायात्रा सहवाजपुर सराई पंचायत के सहवाजपुर गांव में किया गया। शोभायात्रा देवी माता के मंदिर से पुरे गांव का भर्मण करते हुए बजरंगबली मंदिर तक निकाली गई।