मेसकौर: बीडीओ ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मेसकौर प्रखंड कार्यालय में लोगों को दिलाई मतदान करने की शपथ
Meskaur, Nawada | Jan 25, 2024 गुरूवार को मेसकौर में बीडीओ दुनिया लाल यादव ने 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गुरुवार को कार्यरत कर्मचारियों को शपथ दिलाई। 18 वर्ष पूर्ण कर चुके लोगों से मतदाता पहचान पत्र बनवाने की अपील की तथा मतदान करने की शपथ दिलाई। मौके पर सीओ बिरवल वरुण कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रखंड नजीर राकेश कुमार, प्रधान लिपिक राजीव नयन सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।