पाली: ग्राम डूंगरिया के पास पाली से बालाबेहट की ओर जा रही चलती कार अचानक आग का गोला बनी, कार सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान
Pali, Lalitpur | May 18, 2026 पाली से बालाबेहट की ओर जा रही एक कार सोमवार दोपहर के समय अचानक आग का गोला बन गई। चालक एवं साथियों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में कार में भीषण आग लग गई। जिसके चलते कर जलकर राख हो गई।उक्त घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जो भारी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।