लालगंज: ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड पर 12 लोगों की मौत से सुरक्षा पर सवाल, नेशनल हाईवे की खामियों को दूर करने की मांग
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार की रात 8:00 बजे हुए हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। नेशनल हाईवे की खामियों पर तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं। जालिम मोड़ पर अब तक दर्जनों लोगों की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। फिर भी संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।