🚨 थाने के अंदर ही भिड़ गए पुलिसकर्मी! CCTV वीडियो वायरल 🚨
📍 बाराबंकी | बड्डूपुर
बड्डूपुर थाने के दफ्तर में करीब 20 दिन पुराने विवाद का CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो पुलिसकर्मी हरि बाबू और अमरीश वर्मा आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि रपट लिखने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों के बीच कहासुनी बढ़ी और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। वायरल फुटेज में एक पुलिसकर्मी दूसरे को जमीन पर गिराकर मारते हुए दिखाई दे रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। SP बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और दोनों को रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है।
❓ सबसे बड़ा सवाल: थाने के अंदर हुई मारपीट का मामला करीब 20 दिन तक सामने क्यों नहीं आया और CCTV फुटेज सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचा?
👉 मामले की विभागीय जांच जारी है।
RT NEWS
Haidergarh, Barabanki | Sep 14, 2026