केशकाल क्षेत्र के ग्राम बेडमा का वार्षिक मेला हर वर्ष की इस वर्ष भी रविवार को सम्पन्न हुआ।इस मेले में बेडमा के साथ-साथ आसपास गांव के देवी देवताओं का आगमन हुआ, शाम सभी देवी-देवताओं ने मेला स्थल की परिक्रमा कर मेला को संपन्न किया।ग्रामीणों ने देवी-देवताओं पर पुष्प की वर्षा कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामना की।मेले में झूले के साथ मिठाइयों की दूकान लगाए गए थे।