गुना नगर: प्रशासन ने सड़कों पर आवारा गौवंश छोड़ने वाले एक मवेशी मालिक पर ₹710 का जुर्माना लगाया
गुना। सड़कों पर आवारा और निराश्रित गौवंश छोड़ने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निदेर्शों और एसडीएम शिवानी पांडे की सख्ती के बाद पहली बड़ी कार्रवाई 29 जुलाई को ग्राम पंचायत सिलावटी के रमगढ़ा से शुरू हुई है। यहां एक पशु मालिक पर 710 रुपए का जुमार्ना लगाया गया है।