नूह: नूंह साइबर क्राइम पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चार मुकदमों में आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार
नूंह साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। थाना साइबर क्राइम नूंह की टीम ने दो नए मुकदमों में छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं दो आरोपी पुराने मुकदमों में दबोचे गए। इस तरह पुलिस ने कुल आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।