कुलपहाड़: बेलाताल में अंबेडकर जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, पुलिस रही मुस्तैद
बेलाताल में अंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को भव्य जुलूस निकाला गया।जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और डॉ.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।पूरे क्षेत्र में जय भीम के नारों से माहौल गुंजायमान रहा। विभिन्न सामाजिक संगठनों और युवाओं ने अनुशासन के साथ जुलूस में भाग लेकर एकता और सामाजिक समरसता रही।