निवाई: क्षेत्र के गांव झिलाय बस स्टैंड पर प्रशासन ने अस्थाई अतिक्रमणों को ध्वस्त किया
Niwai, Tonk | Jul 8, 2025 झिलाय में मंगलवार को करीब प्रातः 11बजे ग्रामीणों की मांग पर बस स्टैंड पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। झिलाय बस स्टैंड पर अतिक्रमण के चलते आए जाम लग रहा था जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने विधायक रामसहाय वर्मा से की थी।शिकायत पर विधायक गांव झिलाय पहुंच कर अतिक्रमण स्थल को देखा। तथा तहसीलदार नरेश गुर्जर को मौके पर बुलवाकर तत्काल अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।